MCO Contact Number List

 *MCO Contact Number List* `Please fwd this msg to all ESM,Veer Naris, Widows, Wards and Dependents` Agra MCO 05622253255 Amritsar MCO 01832560845 Ambala MCO 01712645138 Ajmer MCO 01452629595 Ahmedabad MCO  07922160567 Allahabad MCO 05322618176 Babina MCO 05102741948 Bangalore MCO 08022260358 Belgaum MCO 08312422327 Behrampur MCO 06802201645 Bikaner MCO 01512546893 Bhatinda MCO 01642236541 Bareilly MCO 05812574869 Bhopal MCO 07552733421 Coimbatore MCO 04222302070 Chennai MCO 04425356900 Chandigarh MCO 01722658145 Devlali MCO 02532497867 Dehradun MCO 01352520159 Dumdum MCO 03325119014 Delhi Jn MCO 01123963529 Dimapur MCO 03862233936 Dhupguri MCO 03563259753 Ferozpur MCO 01632248941 Guwahati MCO 03612606689 Gaya MCO 06312224131 Gorakhpur MCO 05512207394 Goa MCO 08322700505 Gwalior MCO 07512344564 Hyderabad MCO 04023201542 Howrah MCO   03326386548 Hashimara MCO 03566255260 H Nizamuddin MCO 01124350338 Jabalpur...

28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

Daily Lucents Current Affairs GK:
╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 28 दिसंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

▪️1612 - गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
▪️1700 - लारेंस हाइड रोचेस्टर को पहला अर्ल आयरलैंड लॉर्ड लेफ्टिनेंट नियुक्त किया गया।
▪️1767 - किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
▪️1836 - स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
▪️1846 - आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
▪️1885 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई (अब मुंबई) में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
▪️1895 - सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
▪️1896 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार वन्दे मातरम् गाया गया।
▪️1906 - दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
▪️1908 - इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
▪️1926 - इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
▪️1928 - कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म 'मेलोडी ऑफ लव' प्रदर्शित हुई।
▪️1942 - रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
▪️1949 - केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया था परन्तु भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।
▪️1950 - द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
▪️1957 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
▪️1966 - चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1968 - अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
▪️1972 - जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की अस्थियां मिलीं।
▪️1974 - पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
▪️1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1983 - भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के ख़िलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
▪️1984 - श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
▪️1995 - पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
▪️1995 - विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश हुआ।
▪️2000 - भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
▪️2003 - इज़राइल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
▪️2003 - अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
▪️2007 - रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप भेजी।
▪️2013 - आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
▪️2019 - रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली एवनगार्ड विकसित की।
▪️2019 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई।
▪️2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली बिना ड्राइवर के चलने वाली मेट्रो ट्रेन के परिचालन का उद्घाटन किया।
▪️2020 - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने ‘दशक का सबसे बेहतरीन पुरुष’ खिलाड़ी चुना।

🟢 28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1900 - गजानन त्र्यंबक माडखोलकर - मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
▪️1932 - धीरुभाई अम्बानी - बिजनेस जगत के दिग्गज एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक थे।
▪️1932 - नेरेला वेणु माधव - एक प्रसिद्ध भारतीय प्रभाववादी मिमिक्री कलाकार थे।
▪️1937 - रतन टाटा - प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति।
▪️1952 - अरुण जेटली - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता।

🔴 28 दिसंबर को हुए निधन ✨

▪️1668 - मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।
▪️1859 - ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का निधन हुआ।
▪️1940 - सुन्दरलाल शर्मा - बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में एक जन जागरणकर्ता थे।
▪️1972 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी - एक प्रसिद्ध भारतीय वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे।
▪️1974 - हीरा लाल शास्त्री - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
▪️1977 - सुमित्रानंदन पंत - भारतीय हिन्दी कवि।
▪️2002 - मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन हुआ।
▪️2008 - अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।
▪️2016 - सुन्दरलाल पटवा - एक भारतीय राजनेता थे जो दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। 
▪️2019 - दूरदर्शन चैनल के पूर्व महानिदेशक शिव शर्मा का निधन हुआ।
▪️2020 - मुंबई के सबसे लोकप्रिय सेक्सिस्ट डॉ. महिंदर वत्स का 96 साल की उम्र में निधन हुआ।
▪️2020 - कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस. एल. धर्मे गौड़ा का निधन हुआ।

🔵 28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 पवित्र निर्दोष दिवस।
🔅 निष्ठा दिवस की शपथ।
🔅 नेशनल कार्ड प्लेइंग डे।
🔅 राष्ट्रीय लघु फिल्म दिवस।
🔅 श्री रत्न टाटा जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय चॉकलेट कैंडी दिवस।
🔅 श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती।
🔅 श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस।
🔅 ऐलक श्री निशंकसागर जी समाधि (जैन)।
🔅 चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस।
🔅 श्री अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस।
🔅 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस (1949 अनुसार)।

टिप्पणियाँ