MCO Contact Number List

 *MCO Contact Number List* `Please fwd this msg to all ESM,Veer Naris, Widows, Wards and Dependents` Agra MCO 05622253255 Amritsar MCO 01832560845 Ambala MCO 01712645138 Ajmer MCO 01452629595 Ahmedabad MCO  07922160567 Allahabad MCO 05322618176 Babina MCO 05102741948 Bangalore MCO 08022260358 Belgaum MCO 08312422327 Behrampur MCO 06802201645 Bikaner MCO 01512546893 Bhatinda MCO 01642236541 Bareilly MCO 05812574869 Bhopal MCO 07552733421 Coimbatore MCO 04222302070 Chennai MCO 04425356900 Chandigarh MCO 01722658145 Devlali MCO 02532497867 Dehradun MCO 01352520159 Dumdum MCO 03325119014 Delhi Jn MCO 01123963529 Dimapur MCO 03862233936 Dhupguri MCO 03563259753 Ferozpur MCO 01632248941 Guwahati MCO 03612606689 Gaya MCO 06312224131 Gorakhpur MCO 05512207394 Goa MCO 08322700505 Gwalior MCO 07512344564 Hyderabad MCO 04023201542 Howrah MCO   03326386548 Hashimara MCO 03566255260 H Nizamuddin MCO 01124350338 Jabalpur...

22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Study General Questions UPSC GK Quiz ™:
╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 22 दिसंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

▪️0146 - ईसापूर्व: कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ, इसमें रोमियों की विजय हुई।
▪️1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
▪️1843 - रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
▪️1851 - देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गयी।
▪️1882 - थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
▪️1885 - ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
▪️1891 - '323 ब्रूसीय' फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।
▪️1910 - अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
▪️1940 - मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
▪️1941 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
▪️1947 - इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
▪️1956 - ब्रिटेन और फ़्रांस ने मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।
▪️1957 - ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
▪️1962 - अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
▪️1966 - जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
▪️1971 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
▪️1972 - निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
▪️1978 - थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
▪️1988 - स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
▪️1989 - रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
▪️1989 - चाड ने संविधान अपनाया।
▪️2002 - दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
▪️2005 - अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 60/209 प्रस्ताव पारित किया। जो प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर को मनाया जाता है।
▪️2005 - ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
▪️2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
▪️2007 - फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
▪️2008 - शसक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
▪️2010 - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
▪️2019 - आठ पश्चिम अफ्रीकी देशों ने अपनी साझा मुद्रा का नाम बदल कर इको करने का फैसला किया।
▪️2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव (IISF 2020) का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन किया।
▪️2020 - पाकिस्तान में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत हुई।

🟢 22 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1666 - गुरु गोविंद सिंह - सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु थे। आप एक महान योद्धा, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक नेता थे।
▪️1853 - रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा देवी का बंगाल प्रान्त स्थित जयरामबाटी नामक ग्राम के एक गरीब ब्राह्मण परिवार में जन्म हुआ।
▪️1866 - मौलाना मज़हरुल हक़ - स्वतंत्रता सेनानी।
▪️1887 - श्रीनिवास अयंगर रामानुजन - एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम गणित विचारकों में गिना जाता है।
▪️1948 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के क्षेत्र में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले महत्वपूर्ण कवियों में वे गिने जाते थे।

🔴 22 दिसंबर को हुए निधन ✨

▪️1880 - एक अंग्रेजी उपन्यासकार, कवि, पत्रकार, अनुवादक जॉर्ज इलियट का निधन हुआ था।
▪️1882 - रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन - नामक एक अमरीकी दार्शनिक और लेखक का निधन हुआ।
▪️1989 - आयरिश उपन्यासकार, नाटककार, लघु कथाकार, रंगमंच निर्देशक, कवि और साहित्यिक अनुवादक सैमुअल बेकेट का निधन हुआ था।
▪️1958 - तारकनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे। ब्रिटिश-विरोधी भारतीय बंगाली क्रांतिकारी और अंतर्राष्ट्रवादी विद्वान थे। 
▪️1975 - वसन्त देसाई - भारतीय सिनेमा जगत् के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे।
▪️️2011 - वसंत बाबूराव रंजन - एक भारतीय क्रिकेटर थे जिन्होंने 1958 और 1964 के बीच 7 टेस्ट खेले।

🔵 22 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 राष्ट्रीय तिथि अखरोट रोटी दिवस।
🔅 राष्ट्रीय गणित (Maths) दिवस।
🔅 श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जयन्ती।
🔅 पूर्वजों का दिन (22 दिसम्बर)।
🔅 रविवार को छोड़कर, सोमवार के बाद।
🔅 साल का सबसे छोटा दिन - शीत अयनांत या विंटर
🔅 सोलेस्टाइस (21-22 दिसंबर तक, उत्तरी गोलार्द्ध)।

टिप्पणियाँ