Tactical Movement: Vistaar Mein Jankari

Tactical Movement: Vistaar Mein Jankari 1. Definition (Pari-bhasha) Dushman ke ilake mein ek jagah se doosri jagah tak surakshit pahunchne ke liye, jo dhang aur rules (principles) ek team ya toli apnati hai, use Tactical Movement kehte hain. Iska mukhya uddeshya dushman ki nazaron se bachkar apne mission ko pura karna hota hai. 2. Tactical Movement ke Fayde (Benefits) Command & Control: Commander apni toli par behtar niyantran rakh sakta hai. Suraksha: Dushman ki nazar aur achanak hamle (Ambush) se bacha ja sakta hai. Counter Ambush: Agar dushman hamla kare, to turant palatwar (Pratighat) karne ki kshamta rehti hai. Coordination: Jawano ke beech aapsi talmel (Mutual Support) bana rehta hai. 3. Tactical Movement ke Sidhant (Principles) Yahan aapke dwara bataye gaye points ka sankshipt vivaran hai: Sl. No Point Description 1 Order of Movement Ismein Scout, Section Commander, 2I/C aur baaki jawano ka kram (sequence) tay hota hai. 2 Observation Scout 1 & 2 aage ka 180^\circ area de...

Important GK Question about Mughal Empire in Hindi

✅Important GK Question about Mughal Empire in Hindi

               PART -1

📚मुगल वंश का संस्‍थापक कौन था – बाबर
📚1526 ई. में बाबर ने किस वंश के शासक को परास्‍त कर मुगल साम्राज्‍य की नीवं डाली – लोदी वंश
📚पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ – 21 अप्रैल, 1526
📚भारत में ग्रांड ट्रंक रोड बनवाई थी – शेरशाह सूरी ने
📚गुजरात विजय की यादगार में अकबर ने किसका निर्माण कराया था – बुंलद दरवाजा
📚‘आइन-ए-अकबरी’ एक महान ऐतिहासिक कृति किसके द्वारा लिखी गई थी – अबुल फजल
📚6 अप्रैल, 1556 को पानीपत की दूसरी लड़ाई किसके बीच हुई थी – अकबर और हेमू
📚‘दीन-ए-इलाही’ नामक नया धर्म किसके द्वारा शुरू किया गया था – अकबर
📚प्रसिद्ध मुस्लिम शासिका चाँद बीबी, जिसने बरार को अकबर को सौंपा, किस राज्‍य से सम्‍बन्धित थी – अहमदनगर
📚मुगल प्रशासन व्‍यवस्‍था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारम्‍भ किया – अकबर
📚अपने काल के महान् संगीतज्ञ तानसेन किसके दरबार में थे – अकबर
📚मुगल काल की राजभाषा कौन थी – फारसी
📚सती प्रथा की भर्त्‍सना करने वाला मुगल सम्राट था – अकबर
📚किस युद्ध से भारत में मुगल राज्‍य की नींव पड़ी – पानीपत का प्रथम युद्ध
📚मुगल चित्रकारी ने किसके शासन काल में पराकाष्‍ठा/चरमोत्‍कर्ष प्राप्‍त किया – जहाँगीर
📚किसने अकबर की जीवन-गाथा लिखी थी – अबुल फजल
📚किस मुगल शासक ने भारत की वनस्‍पतियों और प्राणी जगत, ऋतुओं और फलों का विशद् विवरण अपनी दैनन्दिनी (डायरी) में दिया है – बाबर
📚शेरशाह की महानता का द्योतक क्‍या है – प्रशासनिक सुधार
📚‘हुमायूँनामा’ किसने लिखा था – गुलबदन बेगम
📚अकबर के शासन में ‘महाभारत’ का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया था, वह किस नाम से जाना जाता है – रज्‍मनामा
📚किस मुगल सम्राट ने सैय्यद भाइयों को हराया – मुहम्‍मदशाह
📚कौन अन्तिम मुगल सम्राट थे – बहादुरशाह II
📚अकबर के शासनकाल में भू-राजस्‍व सुधारों के लिए कौन उत्‍तरदायी था – टोडरमल
📚अकबर द्वारा बनवाए गए उपासना-भवन/पूजा-गृह का क्‍या नाम था – इबादतखाना
📚सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ द्वय तानसेन और बैजू बावरा किसके शासन काल में सुविख्‍यात थे – अकबर
📚‘रामचरितमानस’ के लेखक तुलसीदास किसके शासनकाल से सम्‍बन्धित थे – अकबर
📚बाबर मूल रूप से कहाँ का शासक था – फरगना
📚किसने मुगल साम्राज्‍य की राजधानी आगरा से ‍दिल्‍ली स्‍थानान्‍तरित की– शाहजहाँ
📚अकबर की युवावस्‍था में उसका संरक्षक था – बैरम खाँ
📚किस स्‍थान पर नादिरशाह ने चढ़ाई नहीं की थी – कन्‍नौज
📚किसने ऐसे बाग-बगीचे, जिसमें बहता पानी हो, के निर्माण की परम्‍परा की शुरूआत की थी – बाबर
📚राजा बीरबल की उपाधि किसे दी गई थी – महेश दास
📚औरंगजेब ने ज्‍यादा भवनों का निर्माण नहीं करवाया क्‍योंकि – उसे अपने शासन काल में निरन्‍तर युद्ध करने पड़े।
📚किस मुगल शासक का दो बार राज्‍याभिषेक हुआ – औरंगजेब
📚ग्रांड ट्रंक सड़क जोड़ती है – कोलकाता व अमृतसर
📚वर्ष 1526 ई. में लड़ी गई पानीपथ की पहली लड़ाई में बाबर से कौन पराजित हुआ था – इब्राहिम लोदी
📚शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है – सासाराम
📚अकबर का राज्‍याभिषेक कहाँ हुआ था – कालानौर
📚गुरू अर्जुनदेव समकालीन थे – जहाँगीर के
📚किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था – सिसोदिया वंश
📚किस मुगल शासक को ‘आलमगीर’ कहा जाता था – औरंगजेब
📚सम्राट अकबर द्वारा किसको ‘जरीकलम’ की उपाधि से अलंकृत किया गया था – मोहम्‍मद हुसैन
📚बाबर ने पहली बार पश्चिम से कहाँ होकर भारत में प्रवेश किया – पंजाब
📚हल्‍दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया – 1576 ई. में
📚फैजी किसके दरबार में रहा – अकबर
📚किसके समय में मलिक मोहम्‍मद जायसी ने ‘पद्मावत’ की रचना की – शेरशाह
📚किसने चीसा की लड़ाई (1539 ई.) में हुमायूँ को पराजित किया था – शेरशाह
📚हुमायूँ का मकबरा कहाँ है – दिल्‍ली में
📚किस मुगल शासक ने दो बार शासन किया – हूमायूँ
📚भारत में बीबी का मकबरा स्थित है – औरंगाबाद में
📚फतेहपुर सीकरी स्थित लाल पत्‍थर से निर्मित शेख सलीम चिश्‍ती के मकबरे को किसने संगमरमर का करवाया – जहाँगीर
📚किस मुगल शासक को पहले आगरा में दफनाया गया, बाद में उसकी एक अफगान विधवा शव को काबुल ले गयी और वहीं एक बाग में दफनाया – बाबर
📚किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने दिल्‍ली में अफगान सत्‍ता की स्‍थापना की – बिलग्राम का युद्ध
📚शाहजहाँ ने किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी – आगरा
📚किस मुगल बादशाह ने जजिया नामक कर पुन: लगाया – औरंगजेब

🌏🌏

टिप्पणियाँ