Tactical Movement: Vistaar Mein Jankari

Tactical Movement: Vistaar Mein Jankari 1. Definition (Pari-bhasha) Dushman ke ilake mein ek jagah se doosri jagah tak surakshit pahunchne ke liye, jo dhang aur rules (principles) ek team ya toli apnati hai, use Tactical Movement kehte hain. Iska mukhya uddeshya dushman ki nazaron se bachkar apne mission ko pura karna hota hai. 2. Tactical Movement ke Fayde (Benefits) Command & Control: Commander apni toli par behtar niyantran rakh sakta hai. Suraksha: Dushman ki nazar aur achanak hamle (Ambush) se bacha ja sakta hai. Counter Ambush: Agar dushman hamla kare, to turant palatwar (Pratighat) karne ki kshamta rehti hai. Coordination: Jawano ke beech aapsi talmel (Mutual Support) bana rehta hai. 3. Tactical Movement ke Sidhant (Principles) Yahan aapke dwara bataye gaye points ka sankshipt vivaran hai: Sl. No Point Description 1 Order of Movement Ismein Scout, Section Commander, 2I/C aur baaki jawano ka kram (sequence) tay hota hai. 2 Observation Scout 1 & 2 aage ka 180^\circ area de...

गुरुत्वाकर्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Gravitation Important Question Answer in Hindi

गुरुत्वाकर्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Gravitation Important Question Answer in Hindi

इस आर्टिकल में भौतिक विज्ञान के गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) टॉपिक के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। इस लेख को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनाया गया है जैसे- आईएएस, PSC, एसएससी, NTPC, रेलवे, नेवी, एयरफोर्स, पुलिस भर्ती परीक्षा इत्यादि।

प्रश्न- दो पिंडों के बीच लगने वाले बल को क्या कहते हैं?
उत्तर- गुरुत्वाकर्षण बल

प्रश्न- गुरुत्वाकर्षण के नियम का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर- न्यूटन

प्रश्न- दो पिंड जिनके द्रव्यमान M1 एवं M2 हैं, एक-दूसरे से R दूरी पर स्थित हैं। तो न्यूटन के नियम के अनुसार उनके बीच लगने वाले आकर्षण बल का सूत्र क्या होता है?
उत्तर- F=G(M1×M2)/R^2 जहाँ G सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक है

प्रश्न- सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का मान कितना होता है?
उत्तर- 6.67x10^-11न्यूटन मी/किग्रा

प्रश्न- वह आकर्षण बल क्या है जिससे पृथ्वी किसी वस्तु को अपने केंद्र की खींचती है?
उत्तर- गुरुत्व

प्रश्न- गुरुत्व जनित त्वरण का मान कितना होता है?
उत्तर- 9.8 मीटर/सेकंड^2

प्रश्न- गुरुत्व जनित त्वरण किस पर निर्भर नहीं करता है?
उत्तर- वस्तु के रूप, आकार, द्रव्यमान पर

प्रश्न- पृथ्वी की सतह से ऊपर या नीचे जाने पर 'g' के मान पर क्या प्रभाव पड़ता  है?
उत्तर- g का मान घटता है

प्रश्न- 'g' का मान सबसे अधिक कहाँ होता है?
उत्तर- ध्रुवों पर

प्रश्न- 'g' का मान सबसे कम कहाँ होता है?
उत्तर- विषुवत रेखा पर

प्रश्न- पृथ्वी की घूर्णन गति बढ़ने पर 'g' के मान पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- g का मान कम हो जाता है

प्रश्न- पृथ्वी की पूर्णन गति घटने पर 'g' के मान पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- g का मान बढ़ जाता है

प्रश्न- यदि पृथ्वी अपनी वर्तमान कोणीय चाल से 17 गुनी अधिक चाल से घूमने लगे तो भूमध्य रेखा पर रखी वस्तु का भार कितना हो जाएगा?
उत्तर- शून्य

प्रश्न- जब लिफ्ट ऊपर की ओर जाती है तो लिफ्ट में स्थित पिंड का भार कैसा प्रतीत होता है?
उत्तर- बढ़ा हुआ

प्रश्न- जब लिफ्ट नीचे की ओर आती है तो लिफ्ट में स्थित पिंड का भार कैसा प्रतीत होता है?
उत्तर- घटा हुआ

प्रश्न- जब लिफ्ट एक समान वेग से ऊपर या नीचे गति करती है तो लिफ्ट में स्थित पिंड के भार में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर- कोई परिवर्तन नहीं

प्रश्न- यदि नीचे उत्तरते समय लिफ्ट की डोरी टूट जाए तो वह मुक्त पिंड की भाँति नीचे गिरती है, ऐसी स्थिति में लिफ्ट में स्थित पिंड का भार कितना होता है?
उत्तर- शून्य

प्रश्न- ग्रहों की गति से संबंधित नियम किस वैज्ञानिक ने दिए?
उत्तर- केप्लर

प्रश्न- किसी ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले पिंड को उस ग्रह का क्या कहते?
उत्तर- उपग्रह

प्रश्न- चन्द्रमा किसका एक उपग्रह है?
उत्तर- पृथ्वी

प्रश्न- उपग्रह की कक्षीय चाल किस पर निर्भर करती है?
उत्तर- पृथ्वी तल से ऊंचाई पर

प्रश्न- उपग्रह की कक्षीय चाल किस पर निर्भर नहीं करती है?
उत्तर- द्रव्यमान पर

प्रश्न- पृथ्वी तल के अति निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह की कक्षीय चाल लगभग कितनी होती है?
उत्तर- 8 किमी/सेकेंड

प्रश्न- उपग्रह अपनी कक्षा में पृथ्वी का एक चक्कर जितने समय में लगाता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- परिक्रमण काल

प्रश्न- पृथ्वी के अति निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह का परिक्रमण काल कितना होता है?
उत्तर- 1 घंटा 24 मिनट

प्रश्न- ऐसा उपग्रह जो पृथ्वी के अक्ष के लंबवत् तल में पश्चिम से पूरब की ओर पृथ्वी की परिक्रमा करता है तथा जिसका परिक्रमण काल पृथ्वी के परिक्रमा काल (24 घंटे) के बराबर होता है ,क्या कहलाता है?
उत्तर- भू-स्थायी उपग्रह

प्रश्न- भू-स्थायी उपग्रह पृथ्वी तल से लगभग कितनी ऊँचाई पर रहकर पृथ्वी की परिक्रमण करता है?
उत्तर- 36,000 किमी

प्रश्न- भू-तुल्यकालिक कक्षा में संचार उपग्रह स्थापित करने की संभावना सबसे पहले किसने व्यक्त किया?
उत्तर- आर्थर सी क्लार्क

प्रश्न- उस न्यूनतम् वेग को क्या कहा जाता है जिससे किसी पिंड को पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर फेंके जाने पर वह गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाता है, और पृथ्वी पर वापस नहीं आता?
उत्तर- पलायन वेग

प्रश्न- पृथ्वी के लिए पलायन वेग का मान कितना है?
उत्तर- 11.2 किमी/सेकेंड

प्रश्न- पलायन वेग, कक्षीय वेग का कितने गुना होता है?
उत्तर- √2 गना

प्रश्न- चंद्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी तल पर गुरुत्वीय त्वरण का कितना होता है?
उत्तर- 1/6

टिप्पणियाँ